पाकिस्तान से निकल सकता है एक और 'बांग्लादेश': पाकिस्तानी सांसद फज़लुर्रहमान
पाकिस्तान की नैशनल असेंबली (संसद) के सदस्य मौलाना फज़लुर्रहमान ने कहा है कि उनका देश एक बार फिर टूट सकता है और बलूचिस्तान प्रांत का एक हिस्सा बांग्लादेश की तरह अलग देश बन सकता है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हुकूमत के रवैये की वजह से बलूचिस्तान के 5-7 ज़िले आज़ादी का एलान कर सकते हैं।