पाकिस्तान से रवाना हुए एस जयशंकर, आतिथ्य के लिए पाक सरकार का जताया आभार
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, एससीओ सम्मेलन में भाग लेने के बाद इस्लामाबाद (पाकिस्तान) से रवाना हो गए जिसकी तस्वीरें उन्होंने X पर शेयर की हैं। जयशंकर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, उप-प्रधानमंत्री इसहाक डार और पाकिस्तान सरकार का आतिथ्य के लिए आभार जताया है। 9 साल में पहली बार किसी भारतीय मंत्री ने पाकिस्तान की यात्रा की है।