पाकिस्तान से लाई गईं 400 हिंदुओं की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में की गईं विसर्जित
कराची (पाकिस्तान) में हिंदू श्मशान घाट में वर्षों से अस्थि कलशों में रखीं 400 हिंदू मृतकों की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित किया गया है। कराची स्थित श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य सेवक श्रीरामनाथ महाराज 2011 व 2016 में भी हिंदुओं की अस्थियां लेकर भारत आए थे और इस बार वह 400 हिंदुओं की अस्थियां लेकर आए।