पाकिस्तानी सेना की गीदड़भभकी, भारत से कहा- हमारी परीक्षा मत लो
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत से कहा है, "हम तैयार हैं, हमारी परीक्षा मत लीजिए।" वहीं, पाकिस्तानी विदेश मंत्री इसहाक डार ने कहा कि पाकिस्तान युद्ध की पहल नहीं करेगा लेकिन अगर हमला हुआ तो दोगुनी ताकत के साथ जवाब देगा।