पाकिस्तान स्पिनिंग ट्रैक पर भारत को टेस्ट में हरा सकता है: वसीम अकरम
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम ने भारत के न्यूज़ीलैंड से 3-0 से टेस्ट सीरीज़ हारने को लेकर कहा है, "पाकिस्तान की टीम स्पिनिंग ट्रैक पर भारत को टेस्ट में हरा सकती है।" अकरम ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज़ होती है तो यह बहुत बड़ी सीरीज़ होगी। यह क्रिकेट के दीवानों के लिए अच्छा होगा।"