पाकिस्तान सरकार ने खर्चों में कटौती करने के लिए 1.50 लाख नौकरियां की खत्म
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगज़ेब ने घोषणा की है कि पाकिस्तान की सरकार ने खर्चों में कटौती और दक्षता बढ़ाने के लिए 1.50 लाख नौकरियां समाप्त करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार एजेंसियों की संख्या में आधी कटौती करेगी। बकौल औरंगज़ेब, अब तक 80 विभागों को 40 में तब्दील कर दिया गया है।