पाकिस्तान सरकार ने मंदिरों व गुरुद्वारों के जीर्णोद्धार के लिए मंज़ूर किए 1 अरब पाकिस्तानी रुपए
पाकिस्तान सरकार ने मंदिरों और गुरुद्वारों के जीर्णोद्धार के लिए 1 अरब पाकिस्तानी रुपए (₹30 करोड़ से ज़्यादा) खर्च करने की मंज़ूरी दी है। यह निर्णय शनिवार को इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) की बैठक में लिया गया, जिसमें पूरे पाकिस्तान से हिंदू और सिख समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ सरकारी और गैर-सरकारी प्रतिनिधि भी मौजूद थे।