पाक सीमा के पास हाईवे पर सेना की ड्रिल, हेलिकॉप्टरों ने की लैंडिंग और टेकऑफ

राजस्थान के डंटौर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुई ड्रिल के दौरान भारतीय सेना ने नैशनल हाईवे-911 के एक हिस्से को सैन्य हेलिकॉप्टरों के लिए अस्थायी हेलीपैड के तौर पर इस्तेमाल किया। रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलिकॉप्टरों ने हाईवे पर लैंडिंग और टेकऑफ किया। यह ड्रिल 2016 की एलओसी पार सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई।

Load More