पाक सरकार ने सुरक्षा के चलते 18 अक्टूबर तक जेल में इमरान से मिलने पर लगाई रोक

पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की सरकार ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से लोगों के मिलने पर 18 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। सरकार के मुताबिक, सुरक्षा चिंताओं के मद्देनज़र यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की जाएगी।

Load More