पिकअप पर 'हंस मत, प्यार हो जाएगा' लिखवाने वाले चालक से पुलिसकर्मी ने पूछा- इतने खूबसूरत हो?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पिकअप पर 'हंस मत पगली प्यार हो जाएगा' लिखवाने वाले चालक से पुलिस पूछताछ कर रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी शख्स की पिकअप के दोनों दरवाज़ों के ऊपर लिखे इस कोट को पढ़कर 'किससे प्यार हो जाएगा?...तुम इतने खूबसूरत हो?' पूछता है। इसपर चालक इन्हें हटाने की बात कहता है।