पंकजा की चुनावी हार के बाद तीसरे समर्थक ने महाराष्ट्र में की खुदकुशी, वह परिवार से मिलकर रोईं
लोकसभा चुनाव में बीड (महाराष्ट्र) से बीजेपी नेता पंकजा मुंडे के हारने से दुखी उनके एक समर्थक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पंकजा शनिवार को उसके परिवार से मुलाकात के समय रो पड़ीं। उनकी हार को लेकर महाराष्ट्र में यह तीसरे समर्थक की खुदकुशी है और पंकजा ने समर्थकों से ऐसा कदम न उठाने की अपील की है।