अखिलेश 6 दिसंबर को राम मंदिर जाएं, रामभक्तों पर फायरिंग के लिए माफी मांगें: पंकज चौधरी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12-दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश का राम मंदिर जाने का फैसला राजनीतिक पैंतरा नहीं, बल्कि सच्चा पश्चाताप है तो उन्हें 12 दिसंबर के बजाय 6-दिसंबर को अयोध्या जाना चाहिए और रामभक्तों पर हुई पुलिस फायरिंग के लिए माफी मांगनी चाहिए।