पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने पर पाकिस्तान में शख्स को सुनाई गई मौत की सज़ा

पाकिस्तान की एक अदालत ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने को लेकर पंजाब प्रांत निवासी इरफान नामक शख्स को मौत की सज़ा सुनाई है। एक अधिकारी के अनुसार, अदालत ने शख्स को दोषी ठहराते हुए उसपर 1,00,000 पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया। पाकिस्तान में ईशनिंदा खासकर पैगंबर का अपमान एक गुनाह है जिसकी सज़ा मृत्युदंड है।

Load More