पागल व ज़हरीले लोग दोनों तरफ हैं: महबूबा की बेटी के 'हिंदुत्व एक रोग' बयान पर कांग्रेस
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा द्वारा हिंदुत्व को बीमारी बताए जाने के बाद कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा है कि किसी घटना को लेकर धर्म को बदनाम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, "कुछ पागल और ज़हरीले लोग हैं। दुर्भाग्य से ऐसे लोग दोनों तरफ हैं...कट्टरपंथियों की मज़म्मत होनी चाहिए, हिंदू या इस्लाम धर्म की नहीं।"