पीछे नहीं हटेंगे लेकिन युद्ध शुरू नहीं करेंगे: चीन के साथ झड़प के बाद फिलीपींस
दक्षिण चीन सागर में चीनी कोस्ट गार्ड व फिलीपींस की नौसेना के बीच झड़प के बाद फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा है कि उनका देश 'किसी भी विदेशी ताकत' के आगे नहीं झुकेगा लेकिन कभी युद्ध की शुरुआत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से विवाद को सुलझाना चाहते हैं।