पिछड़ने के बाद हरियाणा की जुलाना सीट से आगे हुईं विनेश फोगाट
ओलंपियन पहलवान और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में जुलाना से पिछड़ने के बाद दोपहर 12:30 बजे के रुझानों में आगे निकल गई हैं। फोगाट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश कुमार (बीजेपी) से 6,000+ मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। राज्य के रुझानों में बीजेपी 49 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है।