पूछताछ के दौरान भगदड़ का वीडियो दिखाए जाने पर भावुक हुए अल्लू अर्जुन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद में फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ को लेकर ऐक्टर अल्लू अर्जुन से पूछताछ के दौरान पुलिस ने उन्हें भगदड़ और अस्पताल में भर्ती बच्चे का वीडियो दिखाया जिसे देखकर वह भावुक हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने अल्लू अर्जुन को वीडियो में भगदड़ में मारी गई महिला को भी दिखाया।