पूछताछ के लिए 17 जून को सीआईडी के सामने पेश होऊंगा: पॉक्सो केस पर येदियुरप्पा
कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा पॉक्सो ऐक्ट केस में गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के एक दिन बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बेंगलुरु लौट आए। येदियुरप्पा ने कहा, "मैं पहले से तय कार्यक्रम के लिए दिल्ली गया था। मैंने पहले ही लिखित में सूचित कर दिया था कि मैं 17 जून को पूछताछ के लिए सीआईडी के सामने उपस्थित होऊंगा।"