पिछले 1 साल में कैसा रहा है LIC के शेयरों का प्रदर्शन?
पिछले एक साल में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयरों में 80% से अधिक की तेज़ी आई है। पिछले साल 14 जुलाई को कंपनी के शेयर की कीमत ₹618.10 थी जो मंगलवार (16 जुलाई 2024) को बढ़कर ₹1,109.15 हो गई। गौरतलब है, इस साल फरवरी में एलआईसी के शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹1,175 पर थे।