पिछले 10 वर्षों में 53.13 करोड़ जन धन खाते खोले गए: वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत देश में 14 अगस्त 2024 तक 53.13 करोड़ खाते खोले गए जिनमें ₹2.3 लाख करोड़ जमा हैं। सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 3 करोड़ जन धन अकाउंट खोले जाएंगे। गौरतलब है कि 28 अगस्त 2014 में इस योजना की शुरुआत हुई थी।