पिछले 10 वर्षों में अधिकतर एजीएम वाले दिन गिरे मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस के शेयर
NDTV Profit की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयर पिछले 10 वर्षों में ज़्यादातर वार्षिक आम बैठक (एजीएम) वाले दिन गिरे हैं। कंपनी के शेयर पिछले 10 एजीएम वाले दिनों में से सिर्फ 3 में ही चढ़कर बंद हुए। गौरतलब है कि 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 47वीं एजीएम है।