पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने लाल किले से दिए हैं कितने लंबे भाषण?
स्वतंत्रता दिवस 2024 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण लाल किले से किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा भाषण (98 मिनट) रहा। उन्होंने 2023 में 90, 2022 में 83, 2021 में 88, 2020 में 86, 2019 में 92 और 2018 में 82 मिनट का भाषण दिया था। उन्होंने 2017 व 2016 में क्रमश: 57 व 94 मिनट का भाषण दिया था।