पिछले 10 वर्षों में भारत को घर में टेस्ट क्रिकेट में हरा पाई हैं सिर्फ 3 टीमें
न्यूज़ीलैंड पिछले 10 वर्षों में भारत को उसके घर में टेस्ट मैच हराने वाली तीसरी टीम बन गई है। बेंगलुरु में पहले टेस्ट में रविवार को न्यूज़ीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अन्य 2 टीमें हैं जो पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में भारत को भारत में हराने में कामयाब रही हैं।