पिछले 10 वर्षों में भारत की तरफ से किन भाषाओं की कौन-कौनसी फिल्मों को ऑस्कर्स एंट्री में भेजा गया?
ऑस्कर्स 2025 में 'बेस्ट इंटरनैशनल फीचर फिल्म' श्रेणी में आधिकारिक एंट्री के तौर पर भारत ने 'लापता लेडीज़' फिल्म चुनी है। पिछले 10-वर्षों में भारत की तरफ से '2018-एवरीवन इज़ अ हीरो' (मलयालम), 'छेल्लो शो' (गुजराती), 'जल्लीकट्टू' (मलयालम), 'गली बॉय' (हिंदी), 'विलेज रॉकस्टार्स' (असमिया), 'न्यूटन' (हिंदी), 'विसारनाई' (तमिल), 'कोर्ट' (मराठी) और 'लायर्स डाइस' (हिंदी) ऑस्कर एंट्री में भेजी गई हैं।