पिछले 10 साल में बजट वाले दिन कैसा रहा शेयर बाज़ार का प्रदर्शन?
पिछले 10 वर्षों में बजट वाले दिन बीएसई का सेंसेक्स लगभग 6 बार चढ़कर बंद हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 में बजट वाले दिन सबसे अच्छा रिटर्न 5% जबकि 2020 में सबसे खराब रिटर्न -2.43% दर्ज किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई में मोदी सरकार 3.0 का पहला जबकि लगातार 7वीं बार बजट पेश करेंगी।