पिछले 2 साल में यह हफ्ता रहा भारतीय शेयर बाज़ार के लिए सबसे खराब सप्ताह
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यह हफ्ता भारतीय शेयर बाज़ार के लिए सबसे खराब सप्ताह रहा। जून-2022 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट में इस सप्ताह सेंसेक्स-निफ्टी 4% से अधिक गिरे। कच्चे तेल की आपूर्ति में संभावित व्यवधान और एफआईआई द्वारा भारत से चीन के बाज़ार में पैसा ले जाने की चिंताओं के बीच गिरावट आई।