पिछले 3-4 वर्षों में देश में 8 करोड़ नए रोज़गार पैदा हुए हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा कि आरबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते 3-4 वर्षों में देश में 8 करोड़ नए रोज़गार पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा, "इन आंकड़ों ने रोज़गार को लेकर झूठे नैरेटिव गढ़ने वालों की बोलती बंद कर दी है। झूठे नैरेटिव वाले देश के विकास के दुश्मन हैं।"