पिछले 34 दिनों से खाना छोड़ दिया है, लिक्विड डाइट पर हूं: 'तारक...' फेम गुरुचरण
पिछले दिनों करीब 25-दिनों तक लापता रहे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ऐक्टर गुरुचरण सिंह ने बताया है, "मैंने 34 दिनों से खाना छोड़ दिया है और लिक्विड डाइट पर हूं।" उन्होंने कहा, "मैं काम की तलाश में एक महीने से मुंबई में हूं। मैं कुछ अच्छा काम करना चाहता हूं और अपनी दूसरी पारी शुरू करना चाहता हूं।"