पिछले 4 वर्षों में अयोध्या व उसके आसपास किन VIPs ने खरीदी है ज़मीन?
'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, 2019-2024 के बीच अयोध्या (यूपी) के 15 किलोमीटर के दायरे में कई नेताओं व सरकारी अफसरों ने ज़मीन खरीदी व बेची है। बकौल रिपोर्ट, इनमें अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन के बेटे, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे-बीजेपी सांसद करण की कंपनी और यूपी एसटीएफ प्रमुख अतिरिक्त डीजीपी अमिताभ यश का परिवार शामिल हैं।