पिछले 5 साल में बड़े शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें 40-64% तक बढ़ीं: रिपोर्ट
ऐनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 के बाद से अब तक दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें 40-64% तक बढ़ी हैं। बकौल रिपोर्ट, हैदराबाद में इस अवधि में कीमतें सर्वाधिक 64% तक बढ़ीं जबकि बेंगलुरु में 57%, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 48% तक कीमतें बढ़ी हैं। कोलकाता में कीमतों में 25% तक इज़ाफा हुआ।