पिछले 7 महीने में देश में हुए 8 हवाई हादसे, 274 लोगों की हुई मौत: केंद्र सरकार
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने राज्यसभा में कहा है कि 2025 में अबतक 8 हवाई हादसे हुए हैं जिनमें 274-लोगों की मौत हुई है। बकौल नायडू, इनमें एक यात्री विमान, 4 हेलीकॉप्टर और 3 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के हादसे शामिल थे। बकौल नायडू, इनमें सबसे भयानक हादसा अहमदाबाद विमान हादसा था जिसमें 260 लोगों की मौत हुई थी।