पिछले एक साल में 600% से अधिक चढ़े PC Jeweller के शेयर
पीसी ज्वेलर के शेयर मंगलवार को 5% चढ़कर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹186.80 पर पहुंच गए। कंपनी का 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर ₹25.45 है व कंपनी ने निवेशकों को बीते एक साल में 633% का रिटर्न दिया है। गौरतलब है, कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण ₹7,869.98 करोड़ है व एलआईसी के पास कंपनी की 1.45% हिस्सेदारी है।