पिछली बार हेडिंग्ले में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच का क्या रहा था परिणाम?
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले (इंग्लैंड) में आखिरी टेस्ट अगस्त-2021 में खेला था। पहली पारी में भारतीय टीम 78 रन पर सिमट गई थी। वही, इंग्लैंड ने जो रूट की 121-रनों की पारी के दम पर 432 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत ने 278 रन बनाए और उसे पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा।