पिछले साल 103 IPO से आया था ₹1.76 लाख करोड़ का निवेश, इस साल क्यों है IPO बाज़ार सुस्त?
2025 में 103 IPO के ज़रिए ₹1.76 लाख करोड़ जुटाने के बाद 2026 में IPO बाज़ार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इस साल अबतक केवल 23 कंपनियां IPO लेकर आई हैं, जिनसे ₹27,000 करोड़ से अधिक जुटाए गए हैं। बकौल रिपोर्ट, वैश्विक अनिश्चितताओं, बाज़ार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों के सतर्क रुख को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।