पिछले साल भारत में हर 5 दिन में जुड़ा एक नया बिलियनेयर: रिपोर्ट
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक, पिछले साल भारत में हर 5 दिन में एक नया बिलियनेयर जुड़ा है। हुरुन के अनुसार, इस दौरान भारत में बिलियनेयर्स की संख्या 29% बढ़कर 334 हो गई है। गौरतलब है कि ज़ेप्टो के 21 वर्षीय कैवल्य वोहरा हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शामिल सबसे कम उम्र के भारतीय हैं।