पिछले साल लोग मुझे IPL में नहीं चाहते थे, अब वे मुझे टीम इंडिया में चाहते हैं: पराग
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ रियान पराग ने कहा है कि लोग स्विच की तरह बदल जाते हैं। उन्होंने कहा, "पिछले साल तक लोग कह रहे थे मैं आईपीएल खेलने लायक नहीं लेकिन अब वे मुझे टीम इंडिया में चाहते हैं।" आईपीएल-2024 में 573 रन बनाने वाले पराग को ज़िम्बाब्वे सीरीज़ के लिए भारत की टी20I टीम में चुना गया है।