पिछले सप्ताह FII ने भारतीय शेयर बाज़ार से एक दिन में बेचे ₹6,450 करोड़ के शेयर
पिछले सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाज़ार से ₹6,450 करोड़ के शेयर बेचे। इस साल अब तक एफआईआई ने ₹1.21 लाख करोड़ के शेयर बेचे हैं। इसके अलावा शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान घरेलू निवेशकों ने भारतीय शेयर बाज़ार में ₹20,673 करोड़ के शेयर खरीदे और ₹11,577 करोड़ के शेयर बेचे।