पिछले हफ्ते 4000 अंकों से अधिक लुढ़कने के बाद आज 850 से अधिक अंक उछला Sensex
पिछले हफ्ते 4000 अंकों से अधिक लुढ़कने के बाद सेंसेक्स सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान 850 से अधिक अंक चढ़कर 78,894.30 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 भी 270 से अधिक अंक चढ़कर 23,864 पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल अधिकतर कंपनियों के शेयरों में तेज़ी दिख रही है और सर्वाधिक शेयर आईटीसी के चढ़े हैं।