पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट ने 5 साल में दिया 18,000% का रिटर्न, ₹10,000 के बने ₹18 लाख
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्वेसेज़ और प्लास्टिक मोल्डिंग सेक्टर की कंपनी पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयरों ने निवेशकों को पिछले 5 साल में 18,000% से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी में 5 साल पहले निवेश किए गए ₹10,000 अब ₹18 लाख से अधिक हो चुके हैं। कंपनी का शेयर 19 नवंबर 2024 को 52 हफ्तों के उच्च स्तर ₹718.35 पर पहुंचा था।