पूजा खेडकर के पिता दिलीप को भ्रष्टाचार को लेकर 2 बार किया जा चुका है सस्पेंड: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर महाराष्ट्र सरकार में नौकरी के दौरान दो बार सस्पेंड किया गया था। दिलीप पर 2018 में बिजली और जल आपूर्ति के बदले पैसे लेने का आरोप लगा था। उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने का भी आरोप था।