पिज़्ज़ा-बर्गर जैसे जंक फूड खाने वालों के ब्रेन को हो सकता है नुकसान, स्टडी में हुआ खुलासा
एक हालिया स्टडी में चेतावनी दी गई है कि फैट वाले अधिक जंक फूड खाने से मस्तिष्क की गतिविधियों में दीर्घकालिक बदलाव हो सकते हैं। स्टडी के मुताबिक, लगातार 5 दिन तक जंक फूड खाने के बाद मस्तिष्क जंक फूड रिवॉर्ड के प्रति प्रतिक्रिया करने वाले हिस्से में अत्यधिक सक्रिय दिखा जबकि एक हफ्ते बाद इसकी गतिविधि धीमी पड़ गई।