पूजा भट्ट से ब्रेकअप के बाद उनके भाई ने पीटा था, महेश ने शराबी वाली छवि बनाई थी: रणवीर शौरी
रणवीर शौरी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि करीब 25 साल पहले अभिनेत्री पूजा भट्ट से ब्रेकअप के बाद उनके भाई ने अभिनेता से मारपीट की थी। रणवीर ने कहा, "पूजा के पिता व फिल्ममेकर महेश भट्ट ने...मीडिया में मेरे बार में गलत बातें फैलाई, मेरी छवि शराबी और दुर्व्यवहार करने वाले शख्स की तरह बना दी...सब झूठ है।"