पंजाबी एनआरआई को हिमाचल में पीटा गया, कांग्रेस सांसद ने इसे कंगना के थप्पड़ कांड से जोड़ा
स्पेन से आए पंजाबी मूल के एनआरआई कवलजीत सिंह का आरोप है कि डलहौज़ी (हिमाचल प्रदेश) में पार्किंग को लेकर कहासुनी के बाद उन पर लगभग 100 लोगों ने हमला कर दिया। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि हमलावरों ने अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम लिया था जिन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारा गया था।