पंजाबी सिंगर परमीश ने कॉन्सर्ट रोककर महिला फैन को लगाई डांट, बच्चा छोड़कर बना रही थी रील
पंजाबी सिंगर-रैपर-ऐक्टर परमीश वर्मा के श्रीगंगानगर (राजस्थान) में आयोजित कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह परफॉर्मेंस रोककर कथित तौर पर एक महिला फैन को डांट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चे को स्टेज के पास छोड़कर फोटो-रील बनाने में खो गई थी। वीडियो में परमीश 'ये बच्चा बिछड़ गया है...आप ज़रा ज़िम्मेदार बनिए' कहते दिखे।