पंजाबी सिंगर मनकीरत को जान से मारने की धमकी देने वाला दिल्ली से हुआ गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी देने वाला और रंगदारी मांगने वाला आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पंजाब का रहने वाला है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह इटली में रह रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने इटली के नंबर से ही सोशल मीडिया के ज़रिए सिंगर को धमकी दी थी।