पंजाब CM भगवंत मान को अस्पताल से 4 दिन बाद मिली छुट्टी, काम पर लौटे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को रविवार को अस्पताल से 4-दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। गौरतलब है, सीएम को बुधवार रात रेगुलर चेकअप के लिए मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां पता चला कि वह लेप्टोस्पायरोसिस से पीड़ित हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह काम पर लौटे जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।