पंजाब CM भगवंत मान पर शराब पीकर असेंबली में आने का लगा आरोप, विपक्ष ने शेयर किया वीडियो
शुक्रवार को विपक्ष ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे की हालत में विधानसभा में आने का आरोप लगाया। 'आप' की पूर्व सांसद स्वाति मालीवाल ने मान का एक वीडियो शेयर कर लिखा, "आज फिर से पंजाब सीएम भगवंत मान लोकतंत्र के मंदिर पंजाब विधानसभा में शराब के नशे में चूर होकर पहुंचे हैं।"