पंजाब उप-चुनाव में 3 सीटों पर जीती 'आप', कांग्रेस को मिली एक सीट
पंजाब विधानसभा उप-चुनाव में 'आप' ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। चब्बेवाल से 'आप' के इशांक कुमार 28,690 मतों से, गिद्ड़बाहा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों 21,969 मतों से और डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा 5,699 मतों से जीते हैं। बरनाला से कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों काला ढिल्लों 2,157 मतों से जीते हैं।