पंजाब ऐंड सिंध बैंक चालू वित्त वर्ष में देशभर में खोलेगा 100 नई शाखाएं
पंजाब ऐंड सिंध बैंक ने चालू वित्त वर्ष में देशभर में 100 नई शाखाएं खोलने की योजना बनाई है और इस दौरान बैंक की अपने नेटवर्क में 100 नए एटीएम जोड़ने की भी योजना है। प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा के अनुसार, इन शाखाओं के जुड़ने से 2024-25 के अंत तक बैंक की शाखाओं की कुल संख्या 1,665 हो जाएगी।