पंजाब के कुख्यात ड्रग तस्कर बिल्ला हवेलियां को हिरासत में लेकर भेजा गया असम जेल
पंजाब के कुख्यात ड्रग तस्कर बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला हवेलियां को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। एक अधिकारी ने बताया है कि तरनतारन के हवेलियां गांव का रहने वाला बिल्ला 1992 से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है और उसके पाकिस्तान के तस्करी गिरोहों से 'गहरे संबंध' हैं।